जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा गांव में मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज न करने पर सपा कार्यकर्ता थानाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर धरने पर आ गए। कलेक्ट पहुंचकर डीएम कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष लालजी यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद हैं।