सरकार की ओर से बिजली बकायेदारों को राहत देते हुए बिजली बिल राहत योजना की शुरुआत की गई है। इसको लेकर बुधवार को कस्बा बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे के पास बिजली बिल राहत योजना के तहत शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। शिविर में पहुंचे जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी छूट वाली योजना है। इससे उपभोक्ताओं को भारी लाभ मिलेगा। बताया कि आज के शिविर में 17 उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और 3 बड़े उपभोक्ताओं के साथ 18 अन्य उपभोक्ताओं ने करीब दो लाख रुपया तक जमा किया है।