भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र चिताही में ट्रिपल ए की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि सभी आशा,आंगनबाड़ी व एएनएम गांव के गर्भवती महिलाओं का जन्म योजना तैयार कर लें। इससे प्रसव केंद्र की जानकारी के साथ ही लाभार्थी के स्थिति के अनुसार प्रसव केंद्र, पीएचसी,सीएचसी,या फिर जिला अस्पताल जहां सुरक्षित प्रसव कराया जा सके। उन्होंने बताया कि पहले से प्रसव की योजना बना कर संस्थागत प्रसव कराने में आसानी होगी।