अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार से मानव कल्याण के लिए निकली राष्ट जागरण ज्योति शक्ति कलश यात्रा का नगर पंचायत बिस्कोहर के दोपेडुवा तिराहे पर शनिवार को दोपहर ढाई बजे चेयरमैन अजय गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। तिराहा पर मौजूद लोगों ने यात्रा में चल रहे प्रज्ञा परिजनों व शक्ति कलश का पूजन एवं माल्यार्पण किया। इसके बाद कलश यात्रा का पूरे बिस्कोहर कस्बा का नगर भ्रमण कराया गया।