डुमरियागंज थाना क्षेत्र में लकड़ी माफियायों के हौंसले बुलंद हैं। लक़डी माफियाओं ने आम, शीशम, महुआ सहित एक दर्जन से अधिक पेड़ों को काटकर जमीदोज कर दिया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर सिरसिया के पं.मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज परिसर में लंबे समय से अवैध कटान हो रहा है।