भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के बिस्कोहर में बृहस्पतिवार को अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन के लिए जागरूक किया। अधीक्षक ने बताया कि किशोरियों को लगने वाले एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर के साथ ही बच्चेदानी के निचले हिस्से में होने वाले कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के भ्रांतियों व अफवाहों पर ध्यान ना दे, अपने ऐसे किशोरियों को जिनकी उम्र 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष पूरा ना हो उन्हें अपने नजदीकी पीएचसी, सीएचसी के साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं।