स्थानीय रामजी सहाय पीजी कॉलेज के मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आर एस एस की ओर से आयोजित हिन्दू सम्मेलन में हिंदुओं को जगाने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर देते हुए विभिन्न जातियों में बटे हिन्दू जनमानस को एक होने की अपील की। सम्मेलन में विधायक जयप्रकाश निषाद, छट्ठेलाल निगम, स्वामी परमानंद, विभाग प्रचारक दीपक,दर्शन पांडेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।