भनवापुर ब्लाक मुख्यालय स्थित पीएचसी भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है,मगर अस्पताल परिसर में स्थित आवासीय भवन पूरी तरह जर्जर व जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है।इस आवास में रहने वाले स्वस्थ्य कर्मियों को बरसात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टपकती छत के ऊपर बारिश से बचने के लिए छत पर पन्नी डाल कर बारिश से बचने का प्रयास करते हैं।