ब्लाक क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार की रात कथा वाचक पं.अरूण शास्त्री ने बताया कि अधर्म का विनाश कर धर्म की स्थापना के लिए श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था। भक्त प्रह्ललाद की कथा सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। इस दौरान आचार्य शांति भूषण द्विवेदी, जगदीश मिश्र, अमित पाण्डेय, राजकुमार, हरिश्चंद्र, लेखराम मिश्रा, सुभाष चंद्र शुक्ल, रिंकू, अजय, सत्येंद्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे।