भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा,व मल्दा में सोमवार को आयोजित आयुष्मान कार्ड शिविर का अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आशा, एएनएम को निर्देशित करते हुए अधीक्षक ने बताया कि गांव में 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों के साथ ही सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। अधीक्षक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद उसके लिए लोगों को जागरूक भी करें,इसके लाभ लेने के लिए निर्धारित अस्पतालों के बारे में जानकारी दें।