त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को बकरीद का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह पौने आठ बजे से क्षेत्र के बिस्कोहर , बुड्ढीखास , नावडीह , त्रिलोकपुर , बड़हरा विशुनपुर , गौरा बड़हरी , बस्ती बरगदवा, सिकौथा और लमुइया आदि ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज अदा करने के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी का दौर शुरू हुआ।