बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दोपहर साढ़े 12 बजे तक 65 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में सबसे अधिक दस्त और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। इसके अलावा कमर दर्द, स्किन और स्त्री रोग से संबंधित मरीजों ने भी जांच कराई। चिकित्सक डॉ. एससी शर्मा और एएनएम शारदा देवी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई।