विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के लोगों ने आक्रोश प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल में हिन्दूओं के उपर हो रहे अत्याचार को लेकर मुख्यालय पर विरोध जताया। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। सैकड़ों की संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मुर्दा बाद के नारे लगाए।