भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के बिजौरा में सोमवार को माता एवं टीबी जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक दिनों तक खांसी,बुखार,वजन का कम होना,भूख ना लगना,बलगम आना,बलगम के साथ खून का आना,सीने में दर्द आदि लक्षण क्षय रोग के हो सकते हैं। अगर किसी को इस तरह के लक्षण मिलते हैं तो उसे तत्काल सीएचसी पर जांच कराकर इलाज शुरू कराएं।