विद्युत विभाग कठौतिया रामनाथ के तरफ से सोमवार को बड़हरा विशुनपुर गांव में जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में घर - घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 बकायेदारों से 60 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई और बकाया न जमा करने वाले 13 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बड़हरा विशुनपुर में एक उपभोक्ता का एक लाख 52 हजार रुपए का राजस्व बकाया था उसे कई बार नोटिस दिया गया था , लेकिन बकाया जमा नहीं कर रहा था। उसका बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है, अगर वह अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी।