जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय मंडलीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस खेल प्रतियोगिता में बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर परिषदीय विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग के लिए पहुंचे हैं। खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बच्चों ने मार्च पास्ट निकाला। इसमें अलग-अलग जनपदों की टीम अलग-अलग वेश में बैंड बाजा के साथ कोई झंडा लिए मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल को सलामी देते हुए आगे बढ़ा।