फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के घुरूहु महादेव में 25 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता राममूरत का आरोप है कि उसके पति, सास और ननद ने मिलकर उसकी हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। जानकारी के मुताबिक, 20 दिन पहले ही समझौता कराकर उसे ससुराल भेजा गया था, जहां कथित तौर पर आरोपियों ने उसका मोबाइल तोड़कर संपर्क काट दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें