मन्निजोत चौराहे से आर्केस्ट्रा देखकर वापस आ रहे कार सवार की कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गहरे पानी में गिर गई। कार मे सवार पांच युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकि लोगों को आई हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। कार सवार पांचों युवक भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नेबुआ मोड़ के पास की है घटना।