स्थानीय ग्राम सभा के भिटा और पोखरी की भूमि से सोमवार को अवैध कब्जा हटाया गया। गांव के 16 परिवारों ने लंबे समय से पक्की मकान, रिहायशी झोपड़ी और कटरैन डालकर अवैध कब्जा जमा रखा था। गांव के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में यह बड़ी कार्रवाई हुई। गांव वालों का कहना है कि गांव में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। अवैध कब्जा हटाते समय बड़ी संख्या में राजस्व टीम और पुलिस फोर्स मौजूद रही। बुलडोजर से कब्जा हटाने में करीब साढ़े चार घंटे से अधिक समय लग गया।