डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो आजाद नगर के यादव मोहल्ले में नाला निर्माण का काम चल रहा है। ये काम नगर पंचायत की तरफ से करवाया जा रहा है। खुदाई करते वक्त नाले के बगल में अनील अहमद के घर की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई और टूटकर गिर गई। इसका मलबा टूटकर गिर गया, जिससे दर्जनों से अधिक लोगों के घरों के आने-जाने का रास्ता रुक गया। पीड़ित मकान मालिक अनीस अहमद ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों से छतिपूर्ती की मांग की है। ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश।