प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। दोपहर एक बजे तक 69 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में सबसे अधिक दाद-खाज, बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट राकेश चौधरी ने मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी दी गई। मेले में धीरज राय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।