भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के भीटानानकार में शनिवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम सोनिया वर्मा के द्वारा गांव के बीस बच्चों का टीकाकरण करने के साथ ही छः गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया गया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने टीकाकरण से इंकार परिवार गांव के कलीमुल्ला को प्रेरित कर 14 माह के बच्चे का टीकाकरण कराया।