बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें दोपहर डेढ़ बजे तक 193 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द और त्वचा रोग से पीड़ित थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एससी शर्मा ने जांच कर दवाएं दीं। साथ ही गर्मी से बचाव की जानकारी दी।