भारत पाक के बीच तनाव के देखते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जिलेवासियों से सहयोग की अपील की। जिलेवासियों के नाम जारी अपील में डीएम ने कहा है कि रात्रि नौ बजे मॉकड्रिल के उद्देश्य से सायरन बजाया जाएगा। उसी समय शहर का विद्युत प्रवाह रोक दिया जायेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का प्रकाश उत्पन्न करने वाले उपकरण जैसे सोलर लाइट, टार्च, इमरजेंसी लाइट, मोबाइल लाइट, जनरेटर, पटाखा इत्यादि का उपयोग नहीं करेगा। इस दौरान शादी विवाह सालगिरह इत्यादि उत्सव के दौरान भी किसी तरह का प्रकाश नही किया जायेगा। मॉकड्रिल के दौरान परिवार के सभी लोग एक साथ बंकर, बेसमेंट या भवन के सबसे मजबूत हिस्से में मौजूद रहेंगे एवं अपने साथ पर्याप्त मात्रा में आवश्यक सामग्री यथा पेयजल, फर्स्ट-एड-किट, खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुएं साथ में रखेंगे। यह अभ्यास आपकी सुरक्षा के लिए है, इस दौरान आप घबराएं नहीं, इसे गम्भीरता से लें और सहयोग करें।