फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाही का शिकार कर पकाते समय दो गिरफ्तार, एक भागने में सफल

तुलसीपुर/गिरंट बाजार। हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र में शाही का शिकार करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शिकार में शामिल एक अन्य भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में वन टीमें दबिश दे रही हैं। केवटनपुरवा निवासी बाबू (21) और पृथ्वीराम (22) ने अपने साथी गुड़ई के साथ शनिवार को हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र के औसानकुंडी बीट के जंगल में एक शाही का शिकार किया। शिकार के बाद वो शाही को लेकर घर चले आए और शाम को उसे भूनकर पका रहे थे। इसकी सूचना किसी ने वन विभाग को दे दी। सूचना पर वन दरोगा विवेक श्रीवास्तव, वन रक्षक रवी रत्नेश और वाचर बेचूलाल, हनुमान, बंगे ने मौके पर दबिश दी। जहां से बाबू और पृथ्वीराम को रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि, उनका तीसरा साथी गुड़ई भागने में कामयाब रहा। क्षेत्रीय वनाधिकारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके से भाग गए गुड़ई को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें