फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्विलांस सेल ने 15.43 लाख कीमत के 55 मोबाइल किए बरामद, चलाया गया था विशेष अभियान

पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से विशेष अभियान चलाकर 55 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किया। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 15 लाख 43 हजार रुपये है। गायब हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। बरामद मोबाइल की जानकारी देते हुए एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर सर्विलांस सेल ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने गायब हुए मोबाइल का अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों, मोबाइल आईएमईआई ट्रैकिंग और नेटवर्क डेटा का विश्लेषण किया। जिसके तहत विभिन्न थानों से गायब हुए 55 मोबाइल बरामद किए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 43 हजार रुपये है। एएसपी ने बताया कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। तकनीक का उपयोग कर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी और साइबर अपराधों पर नियंत्रण में सफलता मिल रही है। ऐसे अभियानों से नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस मिलती है और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें