फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्राफा व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर जेवरात की लूट, अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

श्रावस्ती। सिसवा गांव के निकट एक सर्राफा व्यावसायी के साथ मंगलवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप से व्यवसायी की जान बची। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिनगा नगर के मोहल्ला टंडवा निवासी अंकित सोनी (25) बनघुसरा मोड़ पर सर्राफा की दुकान चलाते हैं। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर आ रहे थे। बनघुसरा-सिसवा मार्ग से सिसवा गांव के निकट पीछे आ रहे रहे बाइक सवार नकाब पोश तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इससे अंकित बाइक से गिर गया। इस पर दो हमलावरों ने बाइक से उतरकर उस पर लोहे की रॉड से पिटाई करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग अंकित को बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ सतीश शर्मा आदि ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध लूट व जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई। एएसपी ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें