फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोहर्रम को लेकर आठ जोन व 33 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

मोहर्रम के त्योहार पर शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, आठ जोन व 33 सेक्टर में बांटा गया है। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 2677 ताजिया को 195 स्थल (कर्बला) में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ताजिया ले जाने वाले स्थानों पर 145 कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही जिले को 11 संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी कराई जाएगी। इस बारे में और जानकारी देते हुए एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जिले में रविवार छह जुलाई को मोहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग जगह-जगह ताजिया रखते है। दसवीं के दिन इन ताजियों को जुलूस के रूप में एकत्र कर नजदीकी कर्बला ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ऐसे में मोहर्रम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में जोनल व सेक्टर अधिकारी की तैनाती की गई है। जिले को तीन सुपर जोन, आठ जोन व 33 सेक्टर में बाँटा गया है। साथ ही 11 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं। यहां समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पीआरवी के वाहन निरंतर भ्रमणशील रहेंगें। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर पीस कमेटी व जिला स्तर सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक कराई जा चुकी है। सोशल मीडिया पर 24 घंटे विशेष निगरानी रखी जाएगी, यदि कोई व्यक्ति ऐसी पोस्ट करता है जिससे अमन-चैन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका हो, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोगों में सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस बल निरंतर फ्लैग मार्च कर रही है। साथ ही सभी स्थानों को क्यूआरटी व पीएसी के रूप में अतिरिक्त बल प्रदान किया गया है । जिले में कुल 2677 ताजिया को 195 स्थल (कर्बला) में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ताजिया ले जाने वाले स्थानों पर 145 कैमरे लगाए गए हैं। इनसे किसी भी स्थिति से निपटने हेतु निगरानी की जाएगी ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें