फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लाल निशान से 80 सेमी ऊपर राप्ती, कटान स्थलों पर बहने लगा पानी, नाव के सहारे राहगीर

श्रावस्ती/तुलसीपुर। नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद राप्ती ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। रातों - रात राप्ती नदी का जलस्तर 100 सेंटीमीटर बढ़ कर 128.50 मीटर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान 127.70 मीटर से 80 सेंटीमीटर अधिक है। अचानक राप्ती का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ग्रस्त गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण किसी भी समय उनके गांव में बाढ़ का पानी घुसने को लेकर आशंकित हैं। वहीं, राप्ती का पानी तेजी से कटान स्थलों और खाली स्थानों में भरने लगा है। शुक्रवार की सुबह पूर्व में कटे भिनगा - मल्हीपुर मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में पानी पहुंच गया जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। वहीं, पानी के चलते आवागमन ठप्प हो गया। कुछ देर बाद नाव के सहारे आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें