भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान में विश्व दिव्यांगता दिवस पर मंगलवार खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को बीएसए व एबीएसए ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत निशक्त छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। साथ ही छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान जिले के 52 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चें ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान कुर्सी दौड़ बालक वर्ग के दीपक प्रथम, तैय्यब द्वितीय व अतुल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिहाना प्रथम, फातिमा द्वितीय व आयमन तृतीय स्थान पर रहीं। श्रवण दिव्यांग छात्रों के 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के अरमान प्रथम, भोले द्वितीय, आयुष मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिहाना प्रथम, रुबीना द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। श्रवण दिव्यांग छात्रों के 50 मीटर दौड़ में आशीष प्रथम, विकास द्वितीय व किशन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अस्थि दिव्यांग छात्रों के 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के अहमद रजा प्रथम, दीपक द्वितीय व मोहम्मद रजा तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ में तैय्यब प्रथम, तिलकराम द्वितीय व मोहन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में रीना देवी प्रथम व रीतू वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। श्रवण दिव्यांग छात्राओं की 50 मीटर दौड़ में सुषमा प्रथम, मनीषा द्वितीय व नाजिया तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर उदयराज मिश्र, कृष्णमणी पांडेय, सुजीत सिंह, प्रदीप, बलवन्त, प्रतिभा, बालकृष्ण, विनोद, धर्मेन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।