फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: मुख्यमंत्री ने सीताद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 396 करोड़ की 83 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

बबुआ जब मुख्यमंत्री बने, जो बारह बजे सो कर उठते थे और दो बजे तैयार होकर अपना दरबार लगाते थे। तब हर जनपद और थाने में भू माफिया व सैंड माफिया लगे रहते थे। जिसने जिले को बदहाल कर उत्तर प्रदेश को बीमार व श्रावस्ती को बदहाल कर दिया। श्रावस्ती 100 पिछड़े जनपदों में एक था। हमारी डबल इंजन की सरकार बनने के बाद देश के 500 आकांक्षी विकासखंड़ो में श्रावस्ती का विकासखंड नंबर एक पर है और अब यही श्रावस्ती पहचान है। पहले सैफई सिंडिकेट की पर्ची चलती थी, तब नौकरी मिलती थी। हमने इस पर विराम लगाया और नौ लाख युवाओं को नौकरी दी, वो भी बिना किसी वसूली के। उक्त बातें इकौना तहसील के सीताद्वार मंदिर परिसर में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला 3:35 पर सीताद्वार मंदिर के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। उन्होंने सीताद्वार मंदिर में मां सीता व लवकुश मंदिर में उनके दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा के क्षेत्रों में 396 करोड़ की की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याय किया। जिसमें 176 करोड़ की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण और 220 करोड़ की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। अपने संबोधन की शुरुआत सीएम ने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जयकारा लगाकर की। उन्होंने कहा कि माता जानकी और उनके पुत्र लव के द्वारा बसाई गई श्रावस्ती की पावन धारा में भगवान बुद्ध ने चौबीस वर्षावास व्यतीत किए। बौद्ध धर्म के साथ-साथ जैन धर्म के र्तीर्थांकर भगवान संभवनाथ ने भी जन्म लिया। यहीं पर महाराज सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को धूल चलाया। प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, समृद्ध रामायण कालीन, बौद्ध व जैन धर्म की विरासत होने के बावजूद जो श्रावस्ती पूर्व की सरकारों में उपेक्षित रही। 70 वर्षों से यहां रेल लाइन नहीं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते रेल लाइन से जुड़ने को तैयार है। वायु कनेक्टिविटी श्रावस्ती में अयोध्या के जैसी होगी और फोरलेन मार्ग कनेक्टिविटी बढ़ाने का भी काम चल रहा है। पूर्व की सरकारों को गाजी मियां का मेला पसंद था कांग्रेस व सपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारों को महाराजा सुहेल देव की परंपरा के बजाए विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के नाम पर मेला लगाना प्रारंभ किया। हमारी सरकार आई तो हमने कहा, कि विदेशी आकांता के नाम पर कोई मेला नहीं लगेगा। कोई आयोजन नहीं होगा और जो आयोजन करेगा, उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। स्वाधीन भारत में विदेशी आक्रांताओं का सम्मान नहीं हो सकता है। कांग्रेस व समाजवादी के लोग हैं, इन्हें भगवान बुद्ध अच्छे नहीं लगते हैं। भगवान संभवनाथ व जैन तीर्थांकरों की परंपराएं अच्छी नहीं लगती। इन्हें महाराजा सुहेलदेव की परंपरा अच्छी नहीं लगती, इन्हें तो गाजी मियां का मेला लगवाना था और वो वही कार्य करते थे। इसीलिए इनकी दुर्गति भी हो गई। लखनऊ-बहराइच फोरलेन का श्रावस्ती में होगा विस्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रावस्ती की कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। श्रावस्ती की जो अपेक्षाएं बची हैं, उन्हें पूरा करेंगे। नार्थ साउथ कॉरिडोर के तहत श्रावस्ती-गोंडा-बलरामपुर-बहराइच व अयोध्या को जोड़ने का कार्य चल रहा है। बहराइच से लखनऊ के बीच फोरलेन के लिए 7500 करोड़ के बजट के फोरलेन मार्ग को श्रावस्ती तक विस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। आज श्रावस्ती में भी निवेश होता है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के साथ हम वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल काॅलेज की और काम कर रहे हैं। ताकि श्रावस्ती को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध अक्षम्य मुख्यमंत्री ने कहा कि छांगुर को हम लोगो यहीं बलरामपुर में पकड़ा था। कैसा बेवकूफ बनाता था, पकड़ कर जेल में ठूंसा है। उसके द्वारा जो अनैतिक कार्य किए जा रहे थे। सब पर बुलडोजर चलाके आज स्वाहा हो गया है। छांगुर व उसके गुर्गे धराशाई हो गए हैं। हमने कहा था कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध लगायेगा, तो उसके लिए सिर्फ दो ही जगह होगी या तो जेल या फिर जहन्नुम होगा। मुख्यमंत्री ने आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन वितरण के आंकड़ों की भी जानकारी दी। चुनावी बिगुल भी फूंक गए योगी विकास की बातों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती का विकास इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां के लोगों ने सही विधायक चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भिनगा में भी आपने सही विधायक चुना होता, तो विकास और तेजी से होता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें