फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार साले की मौत, जीजा गंभीर

ishwar ashish Updated Sat, 19 Oct 2024 09:00 PM IST

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर बहराइच मार्ग बहोरवा स्थित जंगलदास कुटी के निकट शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल भिनगा लाया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। बहराइच जिले के थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम रघवाजोत निवासी कुलेराज पासवान (22) की बहन का विवाह सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी कमलेश कुमार पासवान (32) के साथ हुआ था। शनिवार को कुलेराज अपनी बहन को करवा देने उसके घर आया था। जहां करवा देने के बाद कुलेराज अपने जीजा कमलेश के साथ उसकी बहन काजल पत्नी अरविंद पासवान को करवा पहुंचाने उसके घर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरदरी जा रहा था। जैसे ही कुलेराज बाइक लेकर मल्हीपुर बहराइच मार्ग स्थित बहोरवा स्थित जंगलदास कुटी के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। इसके बाद दोनों सवार बाइक सहित ट्रक के नीचे चले गए। घटना में कुलेराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने गंभीर हालत में उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। मल्हीपुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें