श्रावस्ती के वीरपुर में यूजीसी के नए नियम को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को कटरा में सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं ने इसके विरोध में पैदल मार्च निकाला। हाथों ने तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग दोहराई।