फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में सरकारी जमीन पर बने दो मदरसे ढहाए गए

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 03:51 PM IST

यूपी के श्रावस्ती में सार्वजनिक भूमि पर एवं बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर ऐसे मदरसों पर बुलडोजर चला। टीम ने जमुनहा तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर बने दो मदरसों को ध्वस्त कराया। जमुनहा तहसील क्षेत्र के बेगमपुर गांव के मजरा बघमरी में गाटा संख्या 884, रकबा 0.016 खाद गड्ढा की भूमि पर मदरसा बना था। यह अशरफिया इजहारुल उमूल के नाम से संचालित था। इसके अलावा हसनपुर के गाटा संख्या 73, रकबा 0.016 खलिहान की भूमि पर भी मदरसा बना था। यह गौसिया जियाउल कुरान के नाम से संचालित था। जांच रिपोर्ट के आधार पर टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। इन दोनों मदरसों को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, कानूनगो रामधीरज तिवारी, लेखपाल सुरेंद्र प्रताप थारू सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें