फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में सिर्फ गोवंश ही नहीं वनरोज भी फसलों पर बरपा रहे कहर

श्रावस्ती में तराई में पूस की रात किसानों पर भारी पड़ रही है। खेतों में लगी फसलों पर सिर्फ गोवंश ही नहीं वनरोज भी अपना कहर बरपा रहे हैं। इनसे फसल को बचाने के लिए किसानों को दिन रात पहरेदारी करनी पड़ रही है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम का मिजाज पूरी तरह ठंडा हो चुका है। इस बीच शनिवार को पूरे दिन बदली छा जाने से ठिठुरन और बढ़ी है। इसके साथ बढ़ी है तो किसानों की दुश्वारी। किसान कड़ाके की ठंड में दिन रात खेतों में लगी गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहे हैं। इस बीच उन्हें बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। रही सही कसर गोवंश व वनरोज पूरी कर रहे हैं। जो खेतों में लगी गेहूं, मसूर सहित अन्य फसलों को अपना निवाला बना रहे हैं। इतना ही नहीं झुंड में पहुंचने वाले यह वनरोज फसल को रौंदकर बर्बाद भी कर रहे हैं। जिनसे फसलों को बचाने के लिए किसान दिन रात पहरेदारी करने को मजबूर है। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा ध्यान न दिए जाने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा ही कुछ शनिवार जमुनहा क्षेत्र में देखने को मिला। जहां कई वनरोज खेत में लगी फसल को बर्बाद कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें