फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में समाज कल्याण विभाग का बाबू बनकर बुजुर्गों को ठगने वाला गिरफ्तार

श्रावस्ती में मल्हीपुर पुलिस ने शुक्रवार को खुद को समाज कल्याण विभाग का बाबू बताकर बुजुर्गों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से ठगी के 1.01 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर डिवाइस का इस्तेमाल कर बुजुर्गों के अंगूठे लगवाकर उनके बैंक खातों से रुपये अपने फिनो मित्रा ऐप में ट्रांसफर कर लेता था। मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया कि बीते दिनों एक वृद्धा के साथ हुई ठगी के बाद उसकी जांच की जा रही थी। जांच के दौरान रंकीनपुरवा निवासी खुर्शीद अहमद का नाम सामने आया और इसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक बाइक, एक फोन, बायोमेट्रिक डिवाइस, एक कनेक्टर, चार आधारकार्ड और 4750 रुपये नकद बरामद हुए हैं। कड़ाई से पूछताछ में खुर्शीद ने बताया कि यूपी पेंशन स्कीम की वेबसाइट से लाभार्थियों की सूची निकालता था। खुद को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताकर ग्राम प्रधानों की मदद से बुजुर्गों को एकत्र करता था। ई केवाईसी के बहाने उनके अंगूठे बायोमेट्रिक डिवाइस से लगवाकर फिनो मित्रा ऐप के जरिए उनके खातों से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। उसने भेलागांव और फत्तेपुर बनगई में करीब 35-40 लाभार्थियों से 1,01,000 रुपये की ठगी की, जिसे वह खर्च कर चुका था। गिरफ्तारी के समय भी वह इसी तरह की धोखाधड़ी करने के इरादे से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व से इकौना, गिलौला व मल्हीपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें