श्रावस्ती के इकौना देहात में विगत आठ वर्ष से बगैर मान्यता संचालित आवासीय मदरसा जामिया नूरिया फातिमा लिल्बनात शनिवार को सील कर दिया गया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचे डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने अपनी उपस्थिति में मदरसा को सील कराया। वहीं मदरसे का विद्युत कनेक्शन कटवाने के साथ ही उसके खातों की जांच का निर्देश दिया है। इस दौरान मदरसा प्रबंधक स्टाफ सहित लापता हो गया।