फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में मनाई गई भदंत प्रज्ञानंद की पुण्यतिथि, बाबा साहेब को बौद्ध दीक्षा देने वालों में थे शामिल

श्रावस्ती में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को बौद्ध दीक्षा दिलाने वाले भंते प्रज्ञानंद की शनिवार पुण्यतिथि मनाई गई। जेतवन इंटर कॉलेज कटरा में प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से बौद्ध भिक्षु श्रद्धालोक महा थेरो व कोरिया मंदिर के बौद्ध भिक्षु देइन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भदंत प्रज्ञानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वह पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान भदंत प्रज्ञानंद की आत्मा की शांति के लिए बुद्ध प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि महाबोधि सोसायटी के संस्थापक अनागारिक धम्मपाल ने शपथ ली थी कि वह पुन: भारत में ही जन्म लेना चाहते हैं, और भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद ने प्रतिज्ञा की थी कि श्रीलंका मेरी जन्मभूमि है लेकिन भारत मेरी धम्म भूमि है, मैं इसी पुण्य भूमि में शरीर त्यागूंगा। 14 अक्टूबर 1956 को अशोक विजयदशमी के दिन भारत के संविधान शिल्पी बोधिसत्व बाबा साहेब द्वारा अपने लाखों अनुयायियों के साथ नागपुर में बुद्ध धर्म की सामूहिक दीक्षा लिया था। दीक्षा दिलाने वालों में भंते प्रज्ञानंद शामिल थे। इन्होंने1964 में जेतवन इंटर कॉलेज की स्थापना किया था। भंते जी ने जापानी गुरु रेंज चैन की स्मृति में श्रावस्ती में रेन चेन भिक्षु प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की। इस दौरान भिक्षु धम्म सागर, प्रशांत त्रिपाठी, यशवंत, अरविंद कुमार, अवधेश कुमार त्रिपाठी, काशीराम पासवान सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें