फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में खामनेई पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने कराई डिलीट

श्रावस्ती के तुलसीपुर में अमेरिका व इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता व शिया धर्मगुरू अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई। इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर शिया समुदाय के लोगों ने सोनवा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्ट डिलीट करवा दी है। बताया गया कि सोनवा थाना क्षेत्र के चौगोई निवासी बबलू, जैगम अली जाफर, बन्ने आदि ने सोनवा थाने पर तहरीद देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी इस्लाम ने सोशल मीडिया पर उनके सबसे बड़े धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की मौत पर आपत्तिजनक पोस्ट की है। जब आरोपी से पोस्ट डिलीट करने की बात कही गई तो गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। शिया समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि युवक द्वारा की गई पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में माहौल खराब होने की आशंका है। सोनवा थाना प्रभारी विसुनदेव पांडेय ने बताया कि दोनों में आपसी विवाद के चलते पोस्ट किया गया था, पोस्ट को डिलीट करवा दिया है। आरोपी इस्लाम के खिलाफ शांति भंग में कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें