श्रावस्ती में राप्ती नदी के ककरा घाट पर पुल निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने एसडीएम इकौना ओम प्रकाश के साथ नारायण जोत खैरी में पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।