श्रावस्ती जिले में कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। बौद्ध परिपथ (नेशनल हाइवे 730) पर रविवार सुबह 8 बजे इकौना तथा कटरा के बीच कोहरा नजर आया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सुबह वाहन लाइट जलाकर चलते दिखे। जिले के सिरसिया, भिनगा, जमुनहा तथा गिलौला क्षेत्र में घना कोहरा नजर आया।