फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन, निकाली गई शोभायात्रा

श्रावस्ती के कटरा में शुक्रवार को दिगंबर जैन मंदिर द्वारा श्री 1008 भगवान संभवनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई। इस दौरान जलाभिषेक, शांतिधारा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान रथ यात्रा भी निकाली गई। दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी श्रावस्ती में श्री 1008 भगवान संभवनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान सबसे पहले अभिषेक एवं शांति धारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही आचार्य व अध्यक्ष संजीव कुमार जैन ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इस दौरान कुबेर की भूमिका में दरियाबाग के सुमित कुमार जैन रहे। जबकि सारथी के रूप में लखनऊ के कैलाश जैन, चंवर ढुलाने में दरियाबाग के संतोष जैन, ऋषभ जैन शामिल रहे। वहीं ख्वासी के रूप में संजीव जैन अभिनव जैन, स्ट्राव जैन परिवार सहित मौजूद रहे। मंगल आरती में महिला मंडल सिधौली की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महेंद्र जैन, प्रकाश जैन व स्वरूप जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें