श्रावस्ती में गेहूं खरीद प्रक्रिया में किसानों के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। 30 मार्च से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया के तहत, खरगौरा बस्ती स्थित खरीद केंद्र पर किसानों से 2585 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। केंद्र प्रभारी जगदंबिका सिंह ने बताया कि इस बार किसानों को अपने पुराने दस्तावेजों के साथ फार्मर आईडी भी प्रस्तुत करनी होगी। केंद्र प्रभारी जगदंबिका सिंह ने बताया कि बोरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कोटेदारों से बचे हुए बोरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, मौसम के खराब रहने के कारण अभी तक सभी किसानों की फसल की मड़ाई नहीं हो पाई है। इसके चलते खरीद प्रक्रिया थोड़ी धीमी गति से चल रही है। अब तक कुल 70 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरगोरा बस्ती लोहारनिया निवासी किसान प्रधानराज ने बताया कि 29 क्विंटल 50 किलो गेहूं बेंचा है। वहीं, भगवानपुर बनकट निवासी किसान अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने केंद्र पर 40 क्विंटल गेहूं की बिक्री की है।