फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में एसपी ने एसएसबी व बहराइच पुलिस संग किया सीमा गशत

प्रयागराज महाकुंभ में सुरक्षा को लेकर श्रावस्ती में शुक्रवार देर शाम एसपी घनश्याम चौरसिया ने बहराइच एसपी तथा एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ मिलकर इंडो नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में एसपी बहराइच रामनयन सिंह और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल बॉर्डर व बहराइच की सीमा से सटे क्षेत्र में भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। दोनों जिले की पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सीमा पर पुलिस व एसएसबी लगातार भ्रमणशील रहकर चेकिंग व फ्रिस्किंग कर रही है। इस दौरान संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच भी की गई। इस दौरान एएसपी बहराइच, सीओ भिनगा, थानाध्यक्ष मल्हीपुर सहित काफी संख्या में पुलिस व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें