श्रावस्ती में इकौना क्षेत्र के कोलभार मझगवा गांव में मंगलवार को हिरन के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हिरन का बच्चा जान बचाकर गांव की ओर भागा। ग्रामीणों ने देखा तो उसकी जान बचाई। घायल हिरन को ग्रामीणों ने बांधकर घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।