फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में भूमि विवाद में आरोपियों ने दो को मारी गोली, घायल

यूपी के श्रावस्ती में भूमि विवाद में कार सवार आरोपियों ने बाइक सवारों पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना भिनगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। गांव निवासी सुनील दत्त त्रिपाठी (35) ने बताया कि वह बाइक से एसपी से मिलने गए थे। लेकिन, वकील के न मिलने से वह एसपी से बिना मिले ही वापस घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव के ही अर्जुन गिरी (40) भी थे। उन्होंने बताया कि भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर भयापुरवा गांव के निकट विपक्षियों ने उनकी बाइक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि सुनील के हाथ में तथा अर्जुन के पैर में गोली लगी है। सुनील दत्त त्रिपाठी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। हालांकि, न्यायालय से भूमि विवाद उनके पक्ष में निस्तारण हो चुका है। इसी बात से आहत विपक्षी अवधेश कुमार, अभिनव, राजकिशोर व बबलू ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें