श्रावस्ती के इकौना में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आशा कार्यकर्ता व संगिनी ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन आशा व आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उमा मिश्रा के नेतृत्व में इकौना तहसील तक पैदल मार्च निकाला। बाद में एसडीएम इकौना ओम प्रकाश गुप्ता को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।