फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: बड़े पुरुष की मजार पर नहीं लगेगा जेठ मेला, सुरक्षा में पुलिस तैनात

ishwar ashish Updated Wed, 14 May 2025 03:43 PM IST

श्रावस्ती जिले के तुलसीपुर में दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर इस बार जेठ मेला नहीं लगेगा। यहां सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात कर दी गई है। यही नहीं बुधवार को एसडीएम व सीओ ने मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ सोनवा थाने में बैठक किया। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर बहराइच में इस बार जेठ मेले की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं गाजी के बड़े वालिद बड़े पुरुष की सोनवा के दिकौली स्थिति मजार पर सुरक्षा कारणों से इस बार प्रशासन की ओर से एक माह तक चलने वाले जेठ मेले की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद वहां बाहर से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें सजा रहे थे। इन दुकानों को स्थानीय पुलिस ने लगाने से रोक दिया है। हालांकि वहां पूर्व से लगती आ रही दुकानों पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई गई है। यहां बृहस्पतिवार से जायरीन न आएं और न ही मेले का आयोजन हो। इसे लेकर बुधवार सोनवा थाने में एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय व सीओ इकौना सतीश शर्मा तथा थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यह निर्णय हुआ कि दिकौली में जेठ मेला नहीं लगेगा। यहां सिर्फ दुकानें रहेंगी जो हमेशा लगती हैं। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष एजाज अहमद, मोहम्मद आरिफ, रकीब अली, रफीक अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें