फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के प्रति जिला प्रशासन की कार्रवाई

बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के प्रति जिला प्रशासन की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर इकौना क्षेत्र में चल रहे बिना मान्यता के दो विद्यालयों को बंद कराया गया। नायब तहसीलदार विजय कुमार व बीईओ अमित कुमार ने इकौना के चैनपुर गांव में संचालित एएलएस एकेडमी लपोकी तालाब व राजकला पब्लिक स्कूल मुखियापुरवा तिलकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों विद्यालयों के कर्मचारी मान्यता संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। इस पर अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे दोनों विद्यालयों संचालन को बंद करा दिया है। साथ ही यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का तत्काल नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराया गया। इस मौके पर नंदकिशोर मौर्य, सुधीर मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें