यूपी के श्रावस्ती में मछली पालक को भारी नुकसान हो गया। मामला सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव का है। गांव निवासी विश्राम कश्यप ने गांव के ही पास पट्टे के तालाब पर मछली पालन किया था। 10 वर्ष के लिए तालाब का पट्टा उन्हें मिला है। आठ वर्ष पूरा हो चुका है। वह रोहू, सिल्वर, ग्रास, नैनी, चायना रोहू, भाकुर जैसी कई प्रजाति की मछली पालन करते हैं। वही विश्राम तालाब पर ही झोपड़ी बना कर तालाब की रखवाली भी करते हैं। मंगलवार सुबह जब वह तालाब की तरफ गए तो देखा कि तमाम मछलियां मर कर उतरा रही थीं। इसकी सूचना के बाद भी मत्स्य पालन विभाग का कोई कर्मचारी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।